LatestNewsSports

The Next Cricketing Sensation? Vaibhav Suryavanshi’s ₹1.1 Crore IPL Journey

13 साल के वैभव सूर्यवंशी अब तैयार है आईपीएल में अपना जोहर दिखने के लिए . ऑक्शन में बिकने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी बन गए हैं. सचिन तेंदुलकर और युवराज सिंह जैसे महान क्रिकेटर्स का रिकॉर्ड भी धवस्त कर चुके हैं.

सूर्यवंशी की वास्तविक उम्र को लेकर इस साल जनवरी में रणजी ट्रॉफी में उनके डेब्यू से पहले विवाद हो गया था, जब उनका पिछले साल का एक वीडियो इंटरव्यू वायरल हुआ. इसमें उन्होंने कहा था कि वह सितंबर 2023 में 14 साल के हो जाएंगे. सूर्यवंशी से पूछा गया था कि उनकी वास्तविक उम्र कितनी है. इस पर उन्होंने कहा था, ’27 सितंबर 2023 को मैं 14 साल पूरे कर लूंगा.’ आधिकारिक रिकॉर्ड में सूर्यवंशी की जन्मतिथि 27 मार्च 2011 है.

सूर्यवंशी ने कुछ समय पहले ही चेन्नई में आस्ट्रेलिया अंडर 19 टीम के खिलाफ भारत अंडर 19 टीम की तरफ से शतक लगया था.वैभव सूर्यवंशी ने उस मैच में 62 गेंद में 104 रन बनाये थे. मेगा ऑक्शन में सूर्यवंशी का बेसप्राइज 30 लाख रुपये था.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *