देवउठनी एकादशी, शुभ मुहूर्त शुरू
हिंदू पंचांग के अनुसार, देवउठनी एकादशी को एकादशी के नाम से भी जानते हैं। देवउठनी एकादशी कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष में आती है। हिंदू धर्म में एकादशी का व्रत सभी व्रतों में सबसे श्रेष्ठ माना गया है। एक साल में कुल 24 एकादशी होती है। लेकिन देवउठनी एकादशी सबसे खास मानी गई है। इस दिन चातुर्मास समाप्त होता है और श्रीहरि विष्णु योग निद्रा से जागते हैं।
हिंदू पंचांग के अनुसार, इस साल देवउठनी एकादशी 23 नवंबर 2023 को है।

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, देवउठनी एकादशी के दिन भगवान शालिग्राम और मां तुलसी से विवाह होता है। कई जगह लोग अपने घर पर तुलसी विवाह का आयोजन भी रखते है,
मान्यता है कि इस दिन मां तुलसी की पूजा करने से कुंडली में बुध और शुक्र प्रबल होते हैं।
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस दिन सभी देवताओं को प्रसन्न करने के लिए भजन और कीर्तन किए जाते हैं
इमेज क्रेडिट तो – herzindagi.com

